कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
गोवर्धन–राधाकुंड छटीकरा मार्ग स्थित जुलेंदी गांव में बने चित्रगुप्त पीठ पर आयोजित शिव महापुराण कथा का भव्य समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
समापन अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद महाराज के सानिध्य में हवन-यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान सवा लाख शिवलिंगों का ढोल-नगाड़ों के साथ विधिवत विसर्जन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में जागेश्वर धाम से लाए गए कोटेश्वर महादेव की विधि-विधान से स्थापना भी की गई। इसके पश्चात आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा डॉ. सच्चिदानंद महाराज का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाराज ने वृंदावन में हाल ही में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"23896a88-6d74-40b8-bab1-20fd82b96c0b","external_id":null}