DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश...
- 6h ago
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल टिन्नू यादव के हॉस्टल कमरे से 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है।
वीओ:
विशेष जांच दल (SIT) की जांच के दौरान टिन्नू यादव के कमरे की तलाशी में नकदी बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि यह रकम कथित तौर पर मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी हो सकती है। मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच के दौरान कुल मिलाकर करीब 80 लाख रुपये की बरामदगी की गई है।
जांच एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी हैं कि चढ़ावे की रकम का गबन किस तरह किया गया और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। प्रारंभिक जांच में दान की गिनती और प्रबंधन व्यवस्था में गंभीर अनियमितताओं की भी बात सामने आई है।
फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर