Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा! टिन्नू यादव के हॉस्टल कमरे से मिले 20 लाख रुपये

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल टिन्नू यादव के हॉस्टल कमरे से 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस बरामदगी के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है।

वीओ:
विशेष जांच दल (SIT) की जांच के दौरान टिन्नू यादव के कमरे की तलाशी में नकदी बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि यह रकम कथित तौर पर मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी हो सकती है। मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच के दौरान कुल मिलाकर करीब 80 लाख रुपये की बरामदगी की गई है।

जांच एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी हैं कि चढ़ावे की रकम का गबन किस तरह किया गया और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। प्रारंभिक जांच में दान की गिनती और प्रबंधन व्यवस्था में गंभीर अनियमितताओं की भी बात सामने आई है।

फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा! शरबत बांटते समय गिरी बालकनी, 2 बच्चों की मौत

Next News

योगी सरकार का बड़ा ऐलान! 'प्रोजेक्ट प्रवीण' से 36 हजार युवाओं को मिलेगा फ्री स्किल ट्रेनिंग का मौका