कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
भारतीय किसान यूनियन भानु के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ को मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। वे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गढ़मुक्तेश्वर जाने के लिए निकले थे। यह आह्वान प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने किया था।
पुलिस ने जमुनापार, वृंदावन और पानीगांव चौकी की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ठैनुआ को उनके आवास पर ही रोक लिया। हालांकि, अन्य किसान कार्यकर्ताओं को नहीं रोका गया और वे गाड़ियों के काफिले के साथ हापुड़ के लिए रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के खिलाफ गढ़मुक्तेश्वर के एक पूर्व मंत्री द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में किसानों में आक्रोश है, जिसके चलते यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"601448d9-38e1-4a02-a42f-291d59e380df","external_id":null}