बारिश और ओलावृष्टि से फसलें हुई तबाह, कांग्रेस ने मुआवजे की मांग उठाई

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किसानों की फसल नुकसान को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में मथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और आलू की फसलें बर्बाद होने की बात कही गई।

पदाधिकारियों ने बताया कि इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जल्द निष्पक्ष सर्वे कराने और किसानों को प्रति एकड़ 1 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही कृषि ऋण व बिजली बिल माफ करने और ऋण वसूली पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। फसल बीमा कंपनियों की जांच की मांग भी की गई है।