कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 3h ago
गोवर्धन। बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए की। उन्होंने बताया कि डॉ. आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज को नई दिशा दी।
प्राचार्य देबाशीष सेन ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर साधारण परिवार से थे, लेकिन अपने संघर्ष, दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर उन्होंने इतिहास रच दिया। शिक्षा प्रभारी एस. वी. सिंह ने जानकारी दी कि उन्होंने राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि हासिल की।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन इसी संकल्प के साथ किया गया।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"54fd27f7-4ddb-4e5c-bcc8-49418a76baf0","external_id":null}