कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
मथुरा में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल पर आरोप है कि उसने आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद गरीब मरीज से हजारों रुपये वसूल लिए।
मामला रामकृष्ण मिशन अस्पताल से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां एक मरीज के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके पिता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए ICU में रखा।
पीड़ित का दावा है कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल ने इलाज के नाम पर करीब 85 हजार रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं, परिजनों का आरोप है कि बिना आवश्यकता के ऑपरेशन और डायलिसिस जैसी प्रक्रियाओं के लिए भी दबाव बनाया गया।
इस पूरे मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप है।
न्याय की उम्मीद में पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"864acac7-809d-49e2-8e66-757f9e272d3e","external_id":null}