कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
मथुरा में गो संरक्षण और भारतीय संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से “गो सम्मान आह्वान अभियान” की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत 27 अप्रैल को “गो सम्मान दिवस” मनाने की घोषणा की गई, जिसमें सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की गई है।
अभियान से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व को पुनर्स्थापित करना, गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना और समाज में जागरूकता फैलाना है। इस पहल के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से लोगों को गोसेवा, संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
साथ ही, अभियान को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए सरकार और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी तरह जनजागरूकता पर आधारित है और इसमें किसी प्रकार का दान नहीं लिया जा रहा है।
गौ-रक्षकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में तहसील पहुंचकर “गो सम्मान दिवस” को सफल बनाएं और भारतीय परंपराओं के संरक्षण में अपना योगदान दें।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"39788c6f-5168-43a0-a579-58c90ffdc428","external_id":null}