कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
विश्वास जब व्यापार की नींव बनता है, तो तरक्की होती है, लेकिन जब वही विश्वास ठगी का हथियार बन जाए, तो दर्जनों घर बर्बाद हो जाते हैं। मथुरा के वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ दिनेश अग्रवाल नाम के एक शख्स ने दोस्ती और भरोसे की ऐसी चादर ओढ़ी कि शहर के दिग्गज व्यापारी भी उसके जाल में फंस गए। आरोप है कि दिनेश करोड़ों की चांदी और नगदी लेकर फरार है, और पुलिस अब तक सिर्फ टालमटोल कर रही है।
सोमवार को मथुरा के एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे व्यापारी महेश गर्ग का आरोप है कि दिनेश अग्रवाल ने पहले उनका विश्वास जीता और फिर वृंदावन में जमीन दिलाने के नाम पर उनसे पौने दो करोड़ रुपये ठग लिए। वहीं, राकेश गोयल की भी भारी मात्रा में चांदी लेकर दिनेश फरार हो गया है। पीड़ित व्यापारियों का दावा चौंकाने वाला है। उनका कहना है कि दिनेश अग्रवाल ने केवल उन्हें ही नहीं, बल्कि मथुरा-वृंदावन के दर्जनों व्यापारियों को निशाना बनाया है। यह ठगी का आंकड़ा करीब 15 करोड़ रुपये का है। पीड़ितों का गुस्सा इस बात पर है कि पिछले 4 महीनों से पुलिस को शिकायत दी जा रही है, लेकिन जालसाज दिनेश का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"271b4d51-b540-4e0c-ad96-2308599816db","external_id":null}