दंगल मेले में युवक की गोली मारकर हत्या, दो साल पुरानी रंजिश बनी वजह...
- 7h ago
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। बरेली निवासी 28 वर्षीय शिवम यादव 4,800 मीटर की दौड़ में 11 चक्कर पूरे कर चुके थे और फिनिश लाइन से महज 50 मीटर पहले अचानक ट्रैक पर बेहोश होकर गिर पड़े। मैदान में मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शिवम ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग (B.Tech) की पढ़ाई की थी। निजी कंपनी में नौकरी करने के बावजूद उनका सपना घर के करीब रहकर सरकारी नौकरी करना था। इसी उद्देश्य से वे होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे थे। बताया गया कि उन्होंने लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी तथा शुक्रवार को 9वीं वाहिनी पीएसी मैदान में फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे थे।
घटना के बाद भर्ती मैदान में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अत्यधिक शारीरिक तनाव के कारण मौत की आशंका जताई गई है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। शिवम अपने पीछे पत्नी कोमल और तीन वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं।
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। बरेली निवासी 28 वर्षीय शिवम यादव 4,800 मीटर की दौड़ में 11 चक्कर पूरे कर चुके थे और फिनिश लाइन से महज 50 मीटर पहले अचानक ट्रैक पर बेहोश होकर गिर पड़े। मैदान में मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवम ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग (B.Tech) की पढ़ाई की थी। निजी कंपनी में नौकरी करने के बावजूद उनका सपना घर के करीब रहकर सरकारी नौकरी करना था। इसी उद्देश्य से वे होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे थे। बताया गया कि उन्होंने लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी तथा शुक्रवार को 9वीं वाहिनी पीएसी मैदान में फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे थे। घटना के बाद भर्ती मैदान में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अत्यधिक शारीरिक तनाव के कारण मौत की आशंका जताई गई है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। शिवम अपने पीछे पत्नी कोमल और तीन वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!