Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
11 चक्कर पूरे… आखिरी 50 मीटर में थम गई सांसें, होमगार्ड भर्ती में B.Tech युवक की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। बरेली निवासी 28 वर्षीय शिवम यादव 4,800 मीटर की दौड़ में 11 चक्कर पूरे कर चुके थे और फिनिश लाइन से महज 50 मीटर पहले अचानक ट्रैक पर बेहोश होकर गिर पड़े। मैदान में मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शिवम ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग (B.Tech) की पढ़ाई की थी। निजी कंपनी में नौकरी करने के बावजूद उनका सपना घर के करीब रहकर सरकारी नौकरी करना था। इसी उद्देश्य से वे होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे थे। बताया गया कि उन्होंने लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी तथा शुक्रवार को 9वीं वाहिनी पीएसी मैदान में फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे थे।

घटना के बाद भर्ती मैदान में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अत्यधिक शारीरिक तनाव के कारण मौत की आशंका जताई गई है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। शिवम अपने पीछे पत्नी कोमल और तीन वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं।

Previous News

दिल्ली में निर्माणाधीन गोदाम भरभराकर गिरा, मलबे में दबे मजदूर; राहत-बचाव अभियान जारी

Next News

राया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार