CM योगी के दौरे से पहले वृंदावन हेलीपैड का DM, SSP निरीक्षण...
- 17h ago
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर… योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कई दिनों से बुखार की शिकायत के बाद जांच कराई गई, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार घर पर ही चल रहा है।
केजीएमयू के प्रवक्ता के मुताबिक, जयवीर सिंह को पिछले चार–पांच दिनों से बुखार था। लखनऊ पहुंचने के बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें इन्फ्लुएंजा H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं बताई और होम आइसोलेशन में इलाज की सलाह दी है।
प्रदेश में बढ़ते स्वाइन फ्लू मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पहले से अलर्ट पर है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों से घबराने की बजाय फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और डॉक्टर की सलाह लेने की अपील की है। सरकार ने अस्पतालों में दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दावा किया है।
फिलहाल मंत्री जयवीर सिंह की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर… योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कई दिनों से बुखार की शिकायत के बाद जांच कराई गई, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार घर पर ही चल रहा है। केजीएमयू के प्रवक्ता के मुताबिक, जयवीर सिंह को पिछले चार–पांच दिनों से बुखार था। लखनऊ पहुंचने के बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें इन्फ्लुएंजा H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं बताई और होम आइसोलेशन में इलाज की सलाह दी है। प्रदेश में बढ़ते स्वाइन फ्लू मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पहले से अलर्ट पर है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों से घबराने की बजाय फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और डॉक्टर की सलाह लेने की अपील की है। सरकार ने अस्पतालों में दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दावा किया है। फिलहाल मंत्री जयवीर सिंह की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!