वृंदावन पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

  • 47 days ago
  • 285 views


सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे, जहां पहले दिन उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। उनके आगमन की सूचना पर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार तड़के कैलाश खेर केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संत महाराज के समक्ष शिवजी और मीराबाई के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे संत प्रेमानंद जी ने सराहा।

कार्यक्रम के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने प्रवचन में नामजप की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निरंतर राधा नाम का जाप जीवन के विकारों को दूर कर मन को शांति प्रदान करता है, जैसे मिश्री शरीर के पित्त को शांत करती है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया, और श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now