भरतपुर रोड स्थित तारसी चौराहा के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, पुलिसकर्मी समेत दो घायल
- 6m ago
वृन्दावन में पुरुषोत्तम मास यानी अधिकमास का शुभारंभ अद्भुत धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। ऐतिहासिक ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में सुबह होली और शाम को दीपावली उत्सव मनाने की अनोखी परंपरा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिन वृन्दावन स्थित ऐतिहासिक ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में दो अलग-अलग ऋतुओं के प्रमुख त्योहारों का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह मंदिर परिसर होली के रंगों और गुलाब की खुशबू से सराबोर रहा, जबकि शाम को दीपों की जगमगाहट के बीच दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा।
सुबह आराध्य ठाकुर राधावल्लभ लाल ने श्वेत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। इसके बाद पारंपरिक फूलों की होली का आयोजन हुआ। सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि आयोजन के लिए विशेष रूप से 200 किलोग्राम गुलाब के फूल मंगाए गए थे। सेवायतों और श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के साथ फूलों की होली खेली और ठाकुर जी ने पिचकारी से भक्तों पर रंग बरसाकर उत्सव को दिव्य बना दिया। पूरा मंदिर परिसर “राधावल्लभ श्री हरिवंश” के जयकारों से गूंज उठा।
शाम को मंदिर में भव्य दीपावली महोत्सव आयोजित किया जाएगा। ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा पूरे मंदिर परिसर को देसी घी के दीपकों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही ठाकुर जी के मनोरंजन हेतु चौसर भी बिछाई जाएगी।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार अधिकमास के दौरान वर्षभर के सभी प्रमुख तीज-त्योहार परंपरागत रूप से मंदिर में मनाए जाएंगे, जिसके चलते श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
ABHI NEWS - MATHURAKA BEHTREEN CHANNEL