विपिन हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी फैज़ान गिरफ्तार, साथी ज़ैद फरार

  • 9 days ago
  • 218 views


बुलंदशहर के सिकंदराबाद में चर्चित विपिन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी फैज़ान कुरैशी से मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी और सिकंदराबाद निवासी शातिर अपराधी ज़ैद सैफी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सलेमपुर निवासी विपिन की हत्या ई-रिक्शा लूटने के विरोध करने पर की गई थी। आरोपियों ने पहले विपिन का गला रेतकर उसकी हत्या की और फिर शव को बोरे में भरकर चोला रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री के बाहर नाले में फेंक दिया था।

गौरतलब है कि 2 जून को विपिन का शव इसी नाले से बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी थी।

पुलिस के अनुसार, फैज़ान अपने फरार साथी ज़ैद सैफी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के समय आरोपी लूटा गया ई-रिक्शा ठिकाने लगाने जा रहा था, जिसे पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद कर लिया। इसके अलावा एक तमंचा, एक ज़िंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी ज़ैद सैफी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now