हाथरस में दहेज की अतिरिक्त मांग पर विवाह में विवाद, विदाई के समय कार की डिमांड से हंगामा

  • 101 days ago
  • 395 views


हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव बोनई में दहेज को लेकर विवाह के बाद विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित सोनू ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 19 अप्रैल को गांव द्वारिकापुर निवासी शिवम के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था।

परिजनों के अनुसार, विवाह में लड़के पक्ष की मांग के अनुसार 50 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, मोटरसाइकिल और गृहस्थी का सामान दिया गया था। शादी समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, लेकिन 20 अप्रैल को विदाई के समय दूल्हा पक्ष के भाई और जीजा ने अतिरिक्त दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार की मांग कर दी।

आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पीड़ित पक्ष ने असमर्थता जताई, जिसके बाद मौके पर कुछ समय के लिए विवाद और हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में समझौते के बाद दुल्हन की विदाई करा दी गई।

थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now