जीवन आनंद फाउंडेशन ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा और संस्कृति की...
- 15h ago
उत्तराखंड के गोपेश्वर में सीज किए गए दो बुलेट वाहनों को चोरी कर फरार हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों बुलेट वाहन भी बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को चौकी पटियालधार के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो बुलेट मोटरसाइकिलों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया था। दोनों वाहनों को चौकी के पास स्थित पार्किंग में खड़ा किया गया था। इसी दौरान मौके पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने सीज वाहनों को ही पार्किंग से चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही गोपेश्वर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग और तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान अलकापुरी प्रतीक्षालय से तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर दोनों चोरी किए गए बुलेट बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उत्तराखंड के गोपेश्वर में सीज किए गए दो बुलेट वाहनों को चोरी कर फरार हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों बुलेट वाहन भी बरामद कर लिए हैं। जानकारी के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को चौकी पटियालधार के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो बुलेट मोटरसाइकिलों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया था। दोनों वाहनों को चौकी के पास स्थित पार्किंग में खड़ा किया गया था। इसी दौरान मौके पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने सीज वाहनों को ही पार्किंग से चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोपेश्वर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग और तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान अलकापुरी प्रतीक्षालय से तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर दोनों चोरी किए गए बुलेट बरामद कर लिए गए। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!