5 मिनट की बारिश में ही भरा भूतश्वर पुल के नीचे पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

  • 1 day ago
  • 210 views


मथुरा। शहर में हुई महज 5 मिनट की बारिश में ही भूतश्वर पुल के नीचे जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के बाद पुल के नीचे सड़क पर इतना पानी जमा हो गया कि दोपहिया वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई वाहन पानी को चीरते हुए आगे बढ़ते नजर आए।

तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि सड़क पूरी तरह पानी में डूबी हुई है और वाहन चालक जान जोखिम में डालकर यहां से गुजर रहे हैं। 

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now