उज्जैन के 350 श्रद्धालुओं ने की गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा, जयकारों से गूंजा गोवर्धन

  • 17h ago
  • 95 views


गोवर्धन। उज्जैन के कान्हा दरबार मित्र मंडल से जुड़े करीब 350 श्रद्धालुओं ने रविवार को गुरु पंडित संतोष जी व्यास के नेतृत्व में गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा की। मध्य प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, हैदराबाद और दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दूध की धारा प्रवाहित कर गिरिराज जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

परिक्रमा के दौरान “जय गिरिराज धरणी की” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पूरा परिक्रमा मार्ग भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में गिरिराज महाराज के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।

गोवर्धन पहुंचने पर सौख अड्डा स्थित गिरिराज आर्ट गैलरी में केशव देव सैनी ने गुरु संतोष जी व्यास सहित सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

गुरु संतोष जी व्यास ने कहा कि गोवर्धन की परिक्रमा श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति प्रदान करती है और गिरिराज महाराज की भक्ति से मन को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने बताया कि वृंदावन में 4 अगस्त से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन 10 अगस्त को होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now