जीवन आनंद फाउंडेशन ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा और संस्कृति की...
- 15h ago
मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक में पिछले काफी समय से रक्त की कमी चल रही थी। इस मुद्दे को द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने समाजसेवियों एवं सनातनियों से रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की थी।
चिकित्सालय प्रशासन के विशेष आग्रह पर रविवार को श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति एवं मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. गीता शर्मा, समिति के संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष डॉ. अंशुमान गोयल एवं पं. शशांक पाठक ने मां यमुना महारानी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
रक्तदान शिविर के दौरान रक्तवीरों ने 22 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दान की गई रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद मरीज के लिए नया जीवन बन सकती है। उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा के लिए आयोजित किए गए इस तरह के सामाजिक आयोजनों की सराहना की।
मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक में पिछले काफी समय से रक्त की कमी चल रही थी। इस मुद्दे को द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने समाजसेवियों एवं सनातनियों से रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की थी। चिकित्सालय प्रशासन के विशेष आग्रह पर रविवार को श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति एवं मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. गीता शर्मा, समिति के संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष डॉ. अंशुमान गोयल एवं पं. शशांक पाठक ने मां यमुना महारानी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर के दौरान रक्तवीरों ने 22 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दान की गई रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद मरीज के लिए नया जीवन बन सकती है। उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा के लिए आयोजित किए गए इस तरह के सामाजिक आयोजनों की सराहना की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!