चित्रगुप्त पीठ पर भूमि पूजन की तैयारियां, साधु-संतों की बैठक में कारसेवा को लेकर बनी रणनीति

  • 1 day ago
  • 127 views


मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले को लेकर मथुरा में साधु-संतों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। गोवर्धन क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त पीठ पर भूमि पूजन और प्रस्तावित कारसेवा को लेकर साधु-संतों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगे की रणनीति और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बताया जा रहा है कि चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज की ओर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए कारसेवा का आह्वान किया गया है। इसके तहत देशभर से साधु-संतों और श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने की बात कही गई है।

बैठक के दौरान कार्यक्रम को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। भूमि पूजन के साथ साधु-संतों की मौजूदगी में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारियां भी की जा रही हैं।

वहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर मथुरा में प्रशासन और पुलिस भी सतर्क है। कारसेवा के आह्वान के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

चित्रगुप्त पीठ पर होने वाले भूमि पूजन और इसके बाद प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अब सभी की नजरें 9 अगस्त पर टिकी हुई हैं।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now