भव्य सम्मान समारोह में ‘ब्रज की फिल्म दीदी एक रोशनी’ का बैनर जारी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

  • 1 day ago
  • 141 views


मथुरा। मथुरा के एटीवी स्थित जीटीएम ताइक्वांडो अकादमी में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रज भाषा में बनने वाली आगामी फिल्म ‘ब्रज की फिल्म दीदी एक रोशनी’ का बैनर जारी किया गया। कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकारों, तकनीकी टीम और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सभी ने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

फिल्म के डायरेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि ‘ब्रज की फिल्म दीदी एक रोशनी’ ब्रज भाषा की आगामी फिल्म है। इससे पहले उनकी टीम द्वारा ‘कृष्णा भैया’ और फिरोजाबाद की ‘मोड़ी लूसी’ फिल्म बनाई जा चुकी है, जिन्हें दर्शकों का उम्मीद से अधिक प्यार और प्रसिद्धि मिली थी। इसी कड़ी में अब नई फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

फिल्म का निर्माण ‘लूसी फिल्म’ और ‘अंश फिल्म प्रोडक्शन’ के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग मथुरा के साथ-साथ टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ और लखनऊ में की जाएगी। फिल्म में अभिनेता अंश कुमार और अभिनेत्री सपना शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसके अलावा फिल्म में प्रशांत बाबू, मानवी गुजर, सुंदर भाटी, राजपाल वर्मा, सूरज चौधरी और हरिओम बाबू समेत कई कलाकार अपनी भूमिका निभाएंगे। फिल्म के एक्शन की जिम्मेदारी ताइक्वांडो कोच और एक्शन डायरेक्टर गोविंद अग्रवाल संभालेंगे।

गोविंद अग्रवाल ने बताया कि फिल्म में अवन्या सोलंकी, गौरव, अजय और बंश समेत बाल कलाकार भी एक्शन करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ कहानी के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक और अच्छा संदेश देने का प्रयास किया गया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now