Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 09 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
उत्तराखंड में सीज किए गए दो बुलेट चोरी, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा; दोनों वाहन बरामद

उत्तराखंड के गोपेश्वर में सीज किए गए दो बुलेट वाहनों को चोरी कर फरार हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों बुलेट वाहन भी बरामद कर लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को चौकी पटियालधार के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो बुलेट मोटरसाइकिलों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया था। दोनों वाहनों को चौकी के पास स्थित पार्किंग में खड़ा किया गया था। इसी दौरान मौके पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने सीज वाहनों को ही पार्किंग से चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गोपेश्वर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग और तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान अलकापुरी प्रतीक्षालय से तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर दोनों चोरी किए गए बुलेट बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Previous News

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास पुलिस का फ्लैग मार्च, PAC और कोबरा कमांडो रहे तैनात

Next News

जीवन आनंद फाउंडेशन ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा और संस्कृति की झलक