वृंदावन में दिखा यमुना जलवृद्धि का असर, केशीघाट की सीढ़ियां जलमग्न

  • 18h ago
  • 111 views


वृंदावन। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का असर अब धर्मनगरी वृंदावन में साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ रहे यमुना के पानी के चलते आम दिनों में घाटों से काफी दूर बहने वाली यमुना अब घाटों पर हिलोरें मारती नजर आ रही है।

यमुना के जलस्तर में वृद्धि के चलते भ्रमर घाट से आगे केशीघाट की ओर परिक्रमा मार्ग तक पानी पहुंच गया है। इससे परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं केशीघाट की अधिकांश सीढ़ियां भी जलमग्न हो गई हैं।

यमुना का बढ़ा हुआ जलस्तर जहां नदी के स्वरूप को आकर्षक बना रहा है, वहीं दूसरी ओर रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, उससे आने वाले समय में पानी और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों को अब प्रशासन की ओर से सुरक्षा और राहत संबंधी तैयारियों का इंतजार है।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now