जीवन आनंद फाउंडेशन ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा और संस्कृति की...
- 15h ago
मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राजकीय संग्रहालय, मथुरा में काकोरी ट्रेन एक्शन के वीर क्रांतिकारियों के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने फिल्म के माध्यम से राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों के अदम्य साहस और देश के लिए किए गए त्याग को जाना।
सहायक निदेशक डॉ. प्रतिभा द्विवेदी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन और काकोरी ट्रेन एक्शन के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राजकीय संग्रहालय, मथुरा में काकोरी ट्रेन एक्शन के वीर क्रांतिकारियों के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने फिल्म के माध्यम से राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों के अदम्य साहस और देश के लिए किए गए त्याग को जाना। सहायक निदेशक डॉ. प्रतिभा द्विवेदी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन और काकोरी ट्रेन एक्शन के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!