पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का वृंदावन दौरा, राधारमण जी के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना

  • 19h ago
  • 123 views


वृंदावन। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को सपरिवार तीन दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे। ब्रज आगमन के दौरान वह पूरी तरह भक्ति और आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञान गुदड़ी स्थित वैजंती आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रख्यात भागवत प्रवक्ता पुंडरीक महाराज के पूर्वजों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद आश्रम की यज्ञशाला में विधि-विधान से आहुति देकर देश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने गोपी संवाद स्थल पर सपरिवार पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बातचीत में उन्होंने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को देश की असली ताकत बताया।

वृंदावन प्रवास के दौरान रामनाथ कोविंद ऐतिहासिक श्री राधारमण मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर श्री राधारमण जी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

आश्रम में पुंडरीक महाराज ने पूर्व राष्ट्रपति को तुलसी माला, चांदी की गाय, ब्रजरज और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now