जैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की योजना बनाते वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

  • 16h ago
  • 92 views


थाना जैत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डकैती की योजना बनाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नगला सुम्मेरा चौराहे के पास से उस समय पकड़ा, जब वह कथित तौर पर डकैती की योजना बना रहा था।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 9 अगस्त 2026 की रात करीब 1:50 बजे पुलिस टीम ने ग्राम नगला सुम्मेरा चौराहे के पास बने दो-तीन घरों और दुकानों के आसपास दबिश दी। इस दौरान सुनील उर्फ लुच्ची पुत्र राजवीर, निवासी चौमुहाँ, थाना जैत, जिला मथुरा, उम्र करीब 30 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना जैत में दर्ज मु0अ0सं0 467/2026, धारा 310(4)/310(5) बीएनएस में वांछित चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, चोरी, आयुध अधिनियम और अन्य धाराओं में मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में वर्ष 2009 से 2026 तक कुल 8 मुकदमों का उल्लेख किया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से डकैती और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल यतेन्द्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अतुल यादव शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now