जीवन आनंद फाउंडेशन ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा और संस्कृति की...
- 15h ago
वृंदावन। रविवार और एकादशी के चलते वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आया है। बांके बिहारी मंदिर और परिक्रमा मार्ग पर प्रतिबंध के बावजूद ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और बाहरी भारी वाहन धड़ल्ले से दौड़ते नजर आए।
बताया जा रहा है कि दिल्ली और हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार गाड़ियों की आवाजाही के कारण परिक्रमा कर रहे कई श्रद्धालु हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। भारी वाहनों की आवाजाही के चलते श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग पर खासी परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।
एक ओर रविवार और एकादशी के कारण वृंदावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इसको लेकर आक्रोश है। लोगों का सवाल है कि आखिर प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही कैसे हो रही है? क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन द्वारा कब तक प्रभावी कार्रवाई की जाती है और प्रतिबंधित परिक्रमा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
वृंदावन। रविवार और एकादशी के चलते वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आया है। बांके बिहारी मंदिर और परिक्रमा मार्ग पर प्रतिबंध के बावजूद ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और बाहरी भारी वाहन धड़ल्ले से दौड़ते नजर आए। बताया जा रहा है कि दिल्ली और हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार गाड़ियों की आवाजाही के कारण परिक्रमा कर रहे कई श्रद्धालु हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। भारी वाहनों की आवाजाही के चलते श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग पर खासी परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर रविवार और एकादशी के कारण वृंदावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इसको लेकर आक्रोश है। लोगों का सवाल है कि आखिर प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही कैसे हो रही है? क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन द्वारा कब तक प्रभावी कार्रवाई की जाती है और प्रतिबंधित परिक्रमा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!