रमणरेती आश्रम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गुरु शरणानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

  • 19h ago
  • 128 views


मथुरा। तीन दिवसीय मथुरा दौरे पर आए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार सुबह गोकुल-महावन के बीच स्थित उदासीन कार्ष्णि रमणरेती आश्रम पहुंचे। सुबह करीब 8:30 बजे आश्रम पहुंचने पर संतों और गजराज हाथी ने उनका स्वागत किया।

आश्रम पहुंचने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने सबसे पहले श्री रमण बिहारी भगवान के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने आश्रम की गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया और आश्रम के गुरुदेव गुरु शरणानंद जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने आश्रम के आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि रमणरेती आश्रम आकर उन्हें प्रकृति और परमात्मा की अनुभूति हुई। उन्होंने आश्रम में तीन से चार दिन प्रवास करने की इच्छा भी व्यक्त की। गुरु शरणानंद जी महाराज के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि गुरुदेव के दर्शन कर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।

आश्रम के मीडिया प्रभारी हरदेवानंद जी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति करीब एक घंटे तक आश्रम में रुके और सुबह लगभग 9:30 बजे वापस रवाना हो गए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now