तीन दिन बीतने के बाद भी परिजनों ने नहीं किया युवक का अंतिम संस्कार

  • 1 day ago
  • 128 views

अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र के भवानीपुर में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात, युवती सहित 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया।

पूरा मामला दादों थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर से है जहां रविवार को पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक रोबिन के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों का कहना है कि हमारे बेटे ने आत्महत्या नहीं की है हमारे बेटे को मार दिया गया है युवती सहित 6 लोगों ने हत्या की है।

परिजनों ने सोमवार को डीप फ्रीज मंगाकर उसमें शव को रखा है, तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात है।

मृतक रोबिन के परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज नहीं करेगी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करेगी तब तक हम शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, 
भवानीपुर का मृतक रोबिन 23 वर्ष पुत्र राकेश कुमार का शव एक खेत में खड़े शीशम के पेड़ से लटका मिला था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई वहीं परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट झूठी है परिजनों का यह भी कहना है कि शव को पुलिस वालों ने पेड़ के फंदे से हमसे उतरवाया खुद नहीं उतारा वही परिजनों का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वह शव नहीं है जिस तरह से हमारा भाई हमारा बेटा खत्म हुआ है। वही फिर सोमवार को पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई परिजनों ने शव का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है पुलिस वाले गांव में गए तो परिजनों ने साफ मना कर दिया हम शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी।

मृतक रोबिन कुमार के भाई विवेक नायक ने आरोप लगाया युवती सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाए मेरे भाई को पीट-पीटकर मारकर पेड़ पर फंदे से लटका दिया है वही विवेक कुमार का यह भी कहना है कि पुलिस आरोपियों का नाम जप करने में ढिलाई बरत रही है।

सीओ थाना छर्रा, गंगीरी, पाली मुकीमपुर फोर्स के साथ मौके पर मौजूद थे पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया लेकिन परिवार जाने अपनी मांग पर अड़े हैं।

वही सीओ छर्रा कमलेश कुमार ने बताया कि रविवार को प्रेम प्रसंग में युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली है पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल के साक्ष्य और वीडियोग्राफी की, सबके पास एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें युवक ने प्रेम प्रसंग का जिक्र किया था, परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now