तकनीकी खराबी से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

  • 68 days ago
  • 356 views


अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने धनीपुर हवाई अड्डा से उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ देर बाद तकनीकी समस्या आने पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हरदुआगंज क्षेत्र के चंगेरी गांव के पास सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिंग की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि पायलट पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है और किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच में जुटी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now