सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया चौकी पर गंभीर आरोप: अवैध कारोबार को संरक्षण और उगाही के आरोपों से मचा हड़कंप

  • संवाददाता: कुलदीप
  • 2d Ago 131 Views


हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र की फैक्ट्री एरिया चौकी एक बार फिर विवादों में है। चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अंकित कुमार बैसला पर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने तथा शिकायतों के निस्तारण के नाम पर कथित उगाही करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक किसी आधिकारिक जांच या पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री एरिया चौकी क्षेत्र में गांजा और अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से जारी है, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। उनका कहना है कि नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इसी के साथ कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि चौकी क्षेत्र के कई गांवों में जुए के अड्डे संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि इन गतिविधियों पर रोक लगाने के बजाय संबंधित लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।

शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि चौकी प्रभारी के साथ एक सिपाही जय सिंह का नाम भी कथित उगाही प्रकरण में सामने आ रहा है। हालांकि इन आरोपों के समर्थन में पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now