परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में आयोजित एक बर्थडे पार्टी के दौरान हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार 3 जून को थाना सासनी क्षेत्र के नगला नाई गांव में एक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी अपनी प्रस्तुति देने पहुंची थीं। परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज के पास मौजूद एक युवक ने कथित रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की।
युवक की हरकत से नाराज डिंपल चौधरी ने मंच पर ही प्रतिक्रिया देते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और हंगामे जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
डिंपल चौधरी ने घटना से जुड़ा वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने डांसर के कदम का समर्थन करते हुए इसे महिला सम्मान से जोड़ा है, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घटना थाना सासनी क्षेत्र के नगला नाई गांव की है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही किसी शिकायत की पुष्टि हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर