स्लग: हेमकुंड साहिब बर्फ की चादर से सजा, 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में चमोली पुलिस

  • 14h Ago 90 Views


उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच ऊंची हिमालयी चोटियों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। विश्व प्रसिद्ध श्री हेमकुंड साहिब अब सफेद बर्फ की चादर से ढक चुका है। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु इस मनमोहक नजारे का आनंद ले रहे हैं, लेकिन बर्फबारी के कारण रास्तों पर फिसलन भी बढ़ गई है। ऐसे में चमोली पुलिस और एनडीआरएफ के जवान 24 घंटे श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात हैं। देखिए हमारे संवाददाता विनोद पांडे की यह  रिपोर्ट।

लगातार बारिश के बाद चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली और श्री हेमकुंड साहिब बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया। गुरुद्वारे के आसपास के पहाड़, रास्ते और घाटी का नजारा श्रद्धालुओं के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं दिखाई दे रहा।

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु बर्फबारी के बीच दर्शन कर इस अलौकिक दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं। हालांकि बर्फ जमने से पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे यात्रा चुनौतीपूर्ण हो गई है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए चमोली पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार मार्ग पर तैनात हैं। जवान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षित पार करा रहे हैं तथा यात्रियों को सावधानी बरतने की लगातार अपील भी कर रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now