स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

  • 127d Ago 474 Views


हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नीति निवास में बुधवार शाम नाली निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्राम पंचायत निधि से कराए जा रहे नाली निर्माण के दौरान डालचंद, मोहित और सोनपाल मलबे में दब गए।

ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य कर सभी को बाहर निकाला, लेकिन डालचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित ने आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायल सोनपाल का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now