सत्य निकेतन हादसे ने छीन लिया UPSC छात्र का सपना - रक्षाबंधन पर हंसते-हंसते लौटा था अक्षत... अब घर पहुंचेगा उसका शव

  • 25d Ago 322 Views


दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी बिल्डिंग हादसे में मध्य प्रदेश के कटनी निवासी 20 वर्षीय छात्र अक्षत सिंह यादव की मौत ने पूरे देश को भावुक कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज में पढ़ने वाला अक्षत यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और अपने पिता से अफसर बनने का सपना साझा करता था।

अक्षत सिंह यादव कटनी के दुबे कॉलोनी का रहने वाला था। उसके पिता कोटा में नौकरी करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार के मुताबिक, रक्षाबंधन पर घर आने के बाद अक्षत वापस दिल्ली लौटा था क्योंकि उसकी पढ़ाई और कॉलेज शुरू हो चुका था।

हादसे से दो दिन पहले अक्षत ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी। मां ने बताया कि बेटे का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना था और वह अक्सर कहता था— “पापा, आपको अफसर बनकर दिखाऊंगा।” अब वही सपना परिवार के लिए एक दर्दनाक याद बनकर रह गया है।

सत्य निकेतन में हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में सात लोगों की जान गई। अक्षत के परिवार का कहना है कि पढ़ाई के लिए दिल्ली भेजे गए बेटे की इस तरह मौत ने उनकी दुनिया उजाड़ दी है। मामले में प्रशासनिक जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now