ससुर पर विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा

  • 33 days ago
  • 238 views


हाथरस जनपद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना हाथरस गेट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता का आरोप है कि उसका ससुर लंबे समय से उस पर गलत नजर रखता था और नहाते समय उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी और शादी के कुछ समय बाद से ही ससुर अशोभनीय हरकतें करने लगा।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने चोरी-छिपे उसके निजी वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना भी की गई।

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now