रिफाइनरी नगर में धूमधाम से मनाया लोक आस्था का छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य...
- 13h ago
हाथरस के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित इगलास फाटक पर चार दिन पहले हुए झगड़े के मामले में वांछित आरोपी Nazim को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत परिसर के बाहर से हिरासत में ले लिया। आरोपी अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन आवश्यक कानूनी दस्तावेज समय पर पूरे न होने के कारण आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी के सरेंडर करने की जानकारी पहले ही पुलिस को मिल चुकी थी। इसी के चलते पुलिस टीम पूरे समय कोर्ट परिसर में तैनात रही और आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। जैसे ही न्यायालय की कार्यवाही समाप्त हुई और नाजिम कोर्ट परिसर से बाहर निकला, पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। नाजिम का कहना है कि वह स्वयं न्यायिक अभिरक्षा में जेल जाने के लिए अदालत में सरेंडर करने आया था, लेकिन पुलिस ने उसे बाहर से पकड़ लिया। उसने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एनकाउंटर की आशंका भी व्यक्त की।
वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी मामले में वांछित था और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
हाथरस के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित इगलास फाटक पर चार दिन पहले हुए झगड़े के मामले में वांछित आरोपी Nazim को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत परिसर के बाहर से हिरासत में ले लिया। आरोपी अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन आवश्यक कानूनी दस्तावेज समय पर पूरे न होने के कारण आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। सूत्रों के अनुसार, आरोपी के सरेंडर करने की जानकारी पहले ही पुलिस को मिल चुकी थी। इसी के चलते पुलिस टीम पूरे समय कोर्ट परिसर में तैनात रही और आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। जैसे ही न्यायालय की कार्यवाही समाप्त हुई और नाजिम कोर्ट परिसर से बाहर निकला, पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। नाजिम का कहना है कि वह स्वयं न्यायिक अभिरक्षा में जेल जाने के लिए अदालत में सरेंडर करने आया था, लेकिन पुलिस ने उसे बाहर से पकड़ लिया। उसने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एनकाउंटर की आशंका भी व्यक्त की। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी मामले में वांछित था और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!