संस्कृति विश्वविद्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष शिवम पचौरी राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान से सम्मानित

  • 47 days ago
  • 244 views


मथुरा के संस्कृति विश्वविद्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष शिवम पचौरी को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में “डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल एजुकेशनिष्ठ अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन, पुस्तकालय विभाग और शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली में वैलरेड फाउंडेशन द्वारा आयोजित “नेशनल एजुकेशन अवार्ड सेरेमनी” में आगरा निवासी युवा शिक्षाविद शिवम पचौरी को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रासबिहारी कायत ने उन्हें स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने शिक्षा को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद शिवम पचौरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, अभिभावकों, संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता और विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मीनाक्षी शर्मा के मार्गदर्शन को दिया।

समारोह में शिक्षा जगत से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने शिवम पचौरी की उपलब्धि को युवा शिक्षाविदों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनकी सराहना की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now