मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 12h ago
हाथरस में सांसद अनूप प्रधान की जनसुनवाई में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं सांसद के सामने रखीं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
कार्यक्रम का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थित गांव दयानतपुर में सांसद के कैंप कार्यालय पर किया गया। जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे।
फरियादियों ने मुख्य रूप से जमीन विवाद, राजस्व विभाग से जुड़े मामले, बिजली समस्या, पेंशन और राशन कार्ड जैसी समस्याएं उठाईं। सांसद अनूप प्रधान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामलों के शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम आम लोगों को सीधे जनप्रतिनिधि तक अपनी बात पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
हाथरस में सांसद अनूप प्रधान की जनसुनवाई में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं सांसद के सामने रखीं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।कार्यक्रम का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थित गांव दयानतपुर में सांसद के कैंप कार्यालय पर किया गया। जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे। फरियादियों ने मुख्य रूप से जमीन विवाद, राजस्व विभाग से जुड़े मामले, बिजली समस्या, पेंशन और राशन कार्ड जैसी समस्याएं उठाईं। सांसद अनूप प्रधान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामलों के शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम आम लोगों को सीधे जनप्रतिनिधि तक अपनी बात पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!