सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नगला खुर्द में युवक राजीव सिंह की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए मृतक की बुआ गीता, उसके बेटे और बहुओं पर संपत्ति विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है।
परिवार का कहना है कि बुआ गीता पहले राजीव के साथ रहती थी और पति की मौत के बाद उसी घर में अपने बेटों और बहुओं के साथ रह रही थी। संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे तनाव में बदल गया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले राजीव के साथ मारपीट की गई थी और उसे जहर देने की धमकी भी दी गई थी। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे विवाद और गंभीर हो गया है।
मृतक की मौत के बाद आरोपी पक्ष के घर छोड़कर फरार होने की बात भी सामने आई है। इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर करते हुए आरोपियों की तलाश जारी है।
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नगला खुर्द में युवक राजीव सिंह की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए मृतक की बुआ गीता, उसके बेटे और बहुओं पर संपत्ति विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि बुआ गीता पहले राजीव के साथ रहती थी और पति की मौत के बाद उसी घर में अपने बेटों और बहुओं के साथ रह रही थी। संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे तनाव में बदल गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले राजीव के साथ मारपीट की गई थी और उसे जहर देने की धमकी भी दी गई थी। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे विवाद और गंभीर हो गया है। मृतक की मौत के बाद आरोपी पक्ष के घर छोड़कर फरार होने की बात भी सामने आई है। इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर करते हुए आरोपियों की तलाश जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!