📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

राम मंदिर दान घोटाले में बड़ा खुलासा! SIT को मिले नए सबूत, संतोष दुबे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

  • 15h ago
  • 229 views


अयोध्या राम मंदिर दान प्रकरण की जांच में बड़ा मोड़ आया है। एसआईटी (SIT) को जांच के दौरान कुछ नए सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई तेज होने की संभावना है। जांच एजेंसियां अब इन साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान मिले नए इनपुट में संतोष दुबे की भूमिका से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। एसआईटी यह जांच कर रही है कि दान राशि के कथित गबन में किन-किन लोगों की क्या भूमिका रही और सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था में कहां चूक हुई।

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जवाब मांगा है तथा जांच की स्थिति पर रिपोर्ट तलब की है।

एसआईटी की प्रारंभिक जांच में दान व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन में कई गंभीर खामियों की ओर भी संकेत मिले हैं। फिलहाल जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now