मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 12h ago
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनके अनुमान के अनुसार चोरी की गई राशि करीब 3 करोड़ रुपये है और इससे अधिक की रकम चोरी होने के दावे सही नहीं हैं। उनका कहना है कि मामले की अकाउंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया अभी भी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम आंकड़ा सामने आएगा।
गोविंद देव गिरी ने बताया कि चढ़ावे की गिनती और उससे जुड़ी जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर तय व्यवस्था के अनुसार संचालित होती थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में तथ्यों के आधार पर जांच चल रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जाना चाहिए।
उन्होंने पूर्व महासचिव चंपत राय को लेकर कहा कि उनकी नीयत पर उन्हें कोई संदेह नहीं है। हालांकि उन्होंने माना कि कार्यप्रणाली में लापरवाही और निगरानी की कमी जैसी बातें सामने आई हैं, लेकिन दोष तय करना जांच एजेंसियों का काम है।
मामले की जांच फिलहाल जारी है और पुलिस तथा एसआईटी पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है। ऐसे में सभी की नजर अब जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनके अनुमान के अनुसार चोरी की गई राशि करीब 3 करोड़ रुपये है और इससे अधिक की रकम चोरी होने के दावे सही नहीं हैं। उनका कहना है कि मामले की अकाउंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया अभी भी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम आंकड़ा सामने आएगा। गोविंद देव गिरी ने बताया कि चढ़ावे की गिनती और उससे जुड़ी जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर तय व्यवस्था के अनुसार संचालित होती थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में तथ्यों के आधार पर जांच चल रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व महासचिव चंपत राय को लेकर कहा कि उनकी नीयत पर उन्हें कोई संदेह नहीं है। हालांकि उन्होंने माना कि कार्यप्रणाली में लापरवाही और निगरानी की कमी जैसी बातें सामने आई हैं, लेकिन दोष तय करना जांच एजेंसियों का काम है। मामले की जांच फिलहाल जारी है और पुलिस तथा एसआईटी पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है। ऐसे में सभी की नजर अब जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!