राया में पथराव और फायरिंग की सनसनी: 7 आरोपी गिरफ्तार, शिब्बो पहलवान से तमंचा बरामद...
- 6h ago
मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार दोपहर पुलिस लाइन के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। वहीं दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है।
घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार डायल-112 पर तैनात हेमंत कुमार (25) और अनुज कुमार (26) बाइक से जमुनापार क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन के समीप उनकी मोटरसाइकिल की दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया।
दूसरी बाइक पर सवार अमन कुमार, निवासी श्रीजी विहार कॉलोनी, टाउनशिप भी हादसे में घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में अमन के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सदर बाजार पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार दोपहर पुलिस लाइन के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। वहीं दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार डायल-112 पर तैनात हेमंत कुमार (25) और अनुज कुमार (26) बाइक से जमुनापार क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन के समीप उनकी मोटरसाइकिल की दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार अमन कुमार, निवासी श्रीजी विहार कॉलोनी, टाउनशिप भी हादसे में घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में अमन के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सदर बाजार पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!