मथुरा में हुक्का बार के बाहर युवक-युवती में मारपीट,

  • संवाददाता: ब्रजवासी लाल
  • 6h Ago 79 Views


मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में शनिवार को हुक्का बार के बाहर युवक और युवती के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना धौली प्याऊ रोड स्थित अनंत गार्डन के सामने की है, जहां हुक्का बार से बाहर निकलते ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर चल रहे इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जबकि किसी ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिलहाल मारपीट की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। थाना हाईवे पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और उसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब का है, विवाद किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें शामिल युवक-युवती की पहचान क्या है।

थाना हाईवे इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर तथ्य जुटा रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now