Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 09 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रतिबंधित वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर दौड़ रहे भारी वाहन, हादसे का इंतजार!

वृंदावन। रविवार और एकादशी के चलते वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आया है। बांके बिहारी मंदिर और परिक्रमा मार्ग पर प्रतिबंध के बावजूद ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और बाहरी भारी वाहन धड़ल्ले से दौड़ते नजर आए।

बताया जा रहा है कि दिल्ली और हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार गाड़ियों की आवाजाही के कारण परिक्रमा कर रहे कई श्रद्धालु हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। भारी वाहनों की आवाजाही के चलते श्रद्धालुओं को परिक्रमा मार्ग पर खासी परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

एक ओर रविवार और एकादशी के कारण वृंदावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इसको लेकर आक्रोश है। लोगों का सवाल है कि आखिर प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही कैसे हो रही है? क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन द्वारा कब तक प्रभावी कार्रवाई की जाती है और प्रतिबंधित परिक्रमा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Previous News

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का वृंदावन दौरा, राधारमण जी के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना

Next News

वृंदावन में दिखा यमुना जलवृद्धि का असर, केशीघाट की सीढ़ियां जलमग्न