मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 12h ago
हाथरस जिले के सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव मढ़ापिथू में मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी से विवाद के बाद एक युवक दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। युवक के छत पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास करती रही। काफी मशक्कत के बाद युवक पुलिस की बात मान गया और सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां आगे की कार्रवाई और समझाइश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गांव मढ़ापिथू निवासी पवन कुमार का अपनी पत्नी से पिछले करीब छह वर्षों से विवाद चल रहा है। दंपति के बीच आए दिन घरेलू कलह होती रहती है। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। युवक का आरोप है कि उसका पुत्र मंदबुद्धि है और वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता है, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है।
बताया गया है कि पवन कुमार की पत्नी पूर्व में कई बार कोतवाली में शिकायत दर्ज करा चुकी है। पुलिस द्वारा युवक को शांति भंग की आशंका में पाबंद भी किया गया था। यह मामला वर्तमान में एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है।
पवन कुमार ने बताया कि वह करीब डेढ़ माह बाद सादाबाद से तारीख कर घर लौटा था। घर पहुंचते ही पत्नी से कहासुनी हो गई, जिससे आहत होकर वह शाम करीब छह बजे मकान की छत पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा।
क्षेत्राधिकारी जैन अस्थाना ने बताया कि युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हाथरस जिले के सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव मढ़ापिथू में मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी से विवाद के बाद एक युवक दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। युवक के छत पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास करती रही। काफी मशक्कत के बाद युवक पुलिस की बात मान गया और सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां आगे की कार्रवाई और समझाइश की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव मढ़ापिथू निवासी पवन कुमार का अपनी पत्नी से पिछले करीब छह वर्षों से विवाद चल रहा है। दंपति के बीच आए दिन घरेलू कलह होती रहती है। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। युवक का आरोप है कि उसका पुत्र मंदबुद्धि है और वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता है, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। बताया गया है कि पवन कुमार की पत्नी पूर्व में कई बार कोतवाली में शिकायत दर्ज करा चुकी है। पुलिस द्वारा युवक को शांति भंग की आशंका में पाबंद भी किया गया था। यह मामला वर्तमान में एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। पवन कुमार ने बताया कि वह करीब डेढ़ माह बाद सादाबाद से तारीख कर घर लौटा था। घर पहुंचते ही पत्नी से कहासुनी हो गई, जिससे आहत होकर वह शाम करीब छह बजे मकान की छत पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। क्षेत्राधिकारी जैन अस्थाना ने बताया कि युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!