पति जिसे भाई मानता था, वही बना पत्नी का प्रेमी… अब तीनों साथ रहने पर अड़े

  • 39d Ago 374 Views


सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से रिश्तों को हैरान कर देने वाला एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ एक ही छत के नीचे रहने की जिद पर अड़ी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पति जिस युवक को अपना भाई मानकर घर लाता था, वही उसकी पत्नी का प्रेमी बन गया। मामला परिवार से निकलकर पुलिस तक पहुंच गया है।

महमूदाबाद क्षेत्र के रहने वाले शुभम वर्मा के घर नितिन का लंबे समय से आना-जाना था। शुभम उसे भाई की तरह मानता था, दोनों साथ बैठकर खाना खाते थे और कई बार नितिन घर पर ही रुक जाता था। इसी दौरान शुभम की पत्नी अंजू और नितिन के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

मामला तब और हैरान करने वाला हो गया जब अंजू ने पुलिस के सामने कहा कि वह अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहना चाहती है। वहीं पति शुभम ने भी दोनों का साथ छोड़ने से इनकार करते हुए कहा कि वह परिवार टूटने नहीं देना चाहता। हालांकि, इस रिश्ते का परिवार के अन्य सदस्य लगातार विरोध कर रहे हैं।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष महमूदाबाद कोतवाली पहुंचे, जहां घंटों तक समझौते की कोशिश चली। पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है और मामला पारिवारिक विवाद के रूप में बातचीत के स्तर पर है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now