सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के काउंसिल ऑफ नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है। भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और SCO के नेशनल कोऑर्डिनेटर आलोक डिमरी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बैठक 28 से 30 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।
यह बैठक पाकिस्तान की 2026-27 की SCO अध्यक्षता के तहत पहली नेशनल कोऑर्डिनेटर्स बैठक है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार इसमें सदस्य देशों के बीच सहयोग, आगामी बैठकों एवं कार्यक्रमों की तैयारी और पाकिस्तान की अध्यक्षता के दौरान होने वाली गतिविधियों के कार्यक्रम पर चर्चा की जा रही है।
इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान अगस्त 2027 में SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट की बैठक की मेजबानी करेगा। मौजूदा बैठक में अगले वर्ष होने वाले इस बड़े सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हो रही है।
पाकिस्तान पहले संकेत दे चुका है कि मेजबान होने के नाते SCO के सभी सदस्य देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी 2027 के SCO शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान से निमंत्रण मिलने की संभावना है। हालांकि, भारत की ओर से प्रधानमंत्री की संभावित भागीदारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बावजूद भारत SCO के बहुपक्षीय मंचों में भागीदारी करता रहा है। 2024 में तत्कालीन SCO हेड्स ऑफ गवर्नमेंट बैठक के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस्लामाबाद गए थे।
नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के काउंसिल ऑफ नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है। भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और SCO के नेशनल कोऑर्डिनेटर आलोक डिमरी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बैठक 28 से 30 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। यह बैठक पाकिस्तान की 2026-27 की SCO अध्यक्षता के तहत पहली नेशनल कोऑर्डिनेटर्स बैठक है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार इसमें सदस्य देशों के बीच सहयोग, आगामी बैठकों एवं कार्यक्रमों की तैयारी और पाकिस्तान की अध्यक्षता के दौरान होने वाली गतिविधियों के कार्यक्रम पर चर्चा की जा रही है। अगस्त 2027 में पाकिस्तान में होगा SCO शिखर सम्मेलन इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान अगस्त 2027 में SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट की बैठक की मेजबानी करेगा। मौजूदा बैठक में अगले वर्ष होने वाले इस बड़े सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हो रही है। पाकिस्तान पहले संकेत दे चुका है कि मेजबान होने के नाते SCO के सभी सदस्य देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी 2027 के SCO शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान से निमंत्रण मिलने की संभावना है। हालांकि, भारत की ओर से प्रधानमंत्री की संभावित भागीदारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बावजूद भारत SCO के बहुपक्षीय मंचों में भागीदारी करता रहा है। 2024 में तत्कालीन SCO हेड्स ऑफ गवर्नमेंट बैठक के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इस्लामाबाद गए थे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!