NEET पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन, NTA का पुतला दहन

  • 47 days ago
  • 655 views


मथुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने BSA महाविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर NEET परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से देश की शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है और मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जहां पुतला छीनने के प्रयास के चलते धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, हालांकि बाद में कार्यकर्ता अपने विरोध पर डटे रहे।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था लागू की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी जारी रही तो आगे और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now